हग्रामा महिलारी नेतृत्व वाली बीटीसी सरकार का विस्तार
गुवाहाटी, 04 मार्च (हि.स.)। बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) की सरकार का विस्तार कर दिया गया है। हग्रामा महिलारी की अनुशंसा पर राज्यपाल ने बीटीसी के कार्यकारी सदस्यों की संख्या में वृद्धि को मंजूरी प्रदान की है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 30 नंबर गोरेश्वर निर्वाचन क्षेत्र से बीपीएफ के पार्षद महेश्वर बसुमतारी, 27 नंबर नाग्रीजुली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की पार्षद लक्ष्मी दास तथा मनोनीत पार्षद कर्मेश्वर राय को कार्यकारी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
इन नई नियुक्तियों के साथ महिलारी के नेतृत्व वाली बीटीसी सरकार में कार्यकारी सदस्यों की संख्या 14 से बढ़कर 17 हो गई है। इस विस्तार को परिषद की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

