बीटीआर के ईएम कर्मेश्वर राय ने मंत्री जयंत मल्लबरुवा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
कोकराझार (असम), 23 अक्टूबर (हि.स.)। असम सरकार के कर्मठ कैबिनेट मंत्री जयंत मल्लबरुवा के जन्मदिन के अवसर पर बोडोलैंड टेरिटोरियल रिजन (बीटीआर) के कार्यकारी सदस्य (ईएम) कर्मेश्वर राय ने बीती रात मंत्री के सरकारी आवास पहुंचकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
इस विशेष अवसर पर ईएम राय ने परमपिता परमेश्वर से मंत्री मल्लबरुवा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि से भरे जीवन की प्रार्थना की।
सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई इस मुलाकात के दौरान राय ने कामना की कि मंत्री के आने वाले दिन सुख, शांति और सफलता से परिपूर्ण हों। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि समूचे असम की जनता की सेवा में मंत्री मल्लबरुवा की समर्पित यात्रा इसी प्रकार निरंतर जारी रहे। उन्होंने एक बार फिर जन्मदिन की अनेकों शुभकामनाएं दीं।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

