home page

बीटीसी में पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत करने की पहल, सतर्कता एवं निगरानी समितियों की पहली संयुक्त बैठक

 | 

कोकराझार (असम), 04 अगस्त (हि.स.)। कोकराझार में बोडोलैंड टेरिटोरिल काउंसिल (बीटीसी) प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

बीटीसी प्रमुख एवं दोनों समितियों के अध्यक्ष हग्रामा मोहिलारी की अध्यक्षता में आज बीटीसी सचिवालय, बोडोफा नग़र में बोडोलैंड विजिलेंस कमेटी और बोडोलैंड मॉनिटरिंग कमेटी की पहली संयुक्त बैठक आयोजित हुई।

बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व एमसीएलए, वर्तमान एमसीएलए, कार्यकारी सदस्य मृत्युंजय नार्जारी, अतिरिक्त प्रधान सचिव प्रणजीत वारी सहित बीटीसी के वरिष्ठ अधिकारी और दोनों समितियों के सदस्य शामिल हुए।

बैठक में विकास परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं प्रभावी निगरानी पर विस्तार से चर्चा हुई। बीटीसी प्रमुख ने कहा कि समितियां जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी करते हुए प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेंगी।

साथ ही सभी जिलों और उप-मंडलों में निष्पक्ष एवं समान निगरानी, नियमित क्षेत्र निरीक्षण और समयबद्ध रिपोर्टिंग पर जोर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा