बीएसएफ महानिदेशक प्रवीण कुमार ने सोनापुर स्थित एसएसबी बटालियन का दौरा किया
| Nov 17, 2026, 19:07 IST
गुवाहाटी, 17 नवंबर (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक प्रवीण कुमार, आईपीएस, ने मंगलवार को असम के सोनापुर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की प्रथम बटालियन का दौरा किया। पूर्वोत्तर क्षेत्र में बीएसएफ की विभिन्न इकाइयों के दौरे के दौरान वह यहां कुछ समय के लिए रुके।
इस अवसर पर गुवाहाटी स्थित एसएसबी के फ्रंटियर मुख्यालय के महानिरीक्षक सुधीर वर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बटालियन के जवानों की ओर से महानिदेशक को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
औपचारिक स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रवीण कुमार ने उपस्थित अधिकारियों के साथ बातचीत की।
इसके बाद महानिदेशक अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेघालय के लिए रवाना हो गए।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

