सेंट्रल गुवाहाटी आईसीडीएस प्रोजेक्ट में विश्व दुग्धपान सप्ताह का सफल समापन
गुवाहाटी, 07 अगस्त (हि.स.)। 1 अगस्त से 7 अगस्त तक चलने वाले विश्व दुग्धपान सप्ताह का सेंट्रल गुवाहाटी प्रोजेक्ट में सफल समापन हुआ। पूरे असम के साथ-साथ गुवाहाटी के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीनस्थ विभिन्न सर्किलों में इस दौरान अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे प्रोजेक्ट के साथ ही सेंट्रल गुवाहाटी मालीगांव प्रोजेक्ट के भरलूमुख सर्किल में एक सप्ताह तक लगातार एक के बाद एक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जन जागरण से संबंधित बैठकें, रैलियां तथा अन्य विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस पूरे सप्ताह आंगनबाड़ी कर्मी, सुपरवाइजर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के विभिन्न पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
इस अवधि में आंगनबाड़ी कर्मियों के साथ सुपरवाइजरों ने घर-घर जाकर दुग्धपान कराने वाली महिलाओं तथा बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी। इस दौरान ग्रोथ मॉनिटरिंग तथा अन्य इस प्रकार के कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवधि में अलग-अलग इलाकों में शपथ भी लिए गए, जिसमें छह माह तक बच्चों को सिर्फ मां का दूध पिलाने का शपथ दिलाया गया।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

