home page

फकीराग्राम में बीपीएफ का सम्मान समारोह आयोजित

 | 
फकीराग्राम में बीपीएफ का सम्मान समारोह आयोजित


कोकराझार (असम), 22 मार्च (हि.स.)। बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के फकीराग्राम ब्लॉक के तत्वावधान में फकीराग्राम सामुदायिक भवन में आज एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बोड़ोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) के पार्षद एजामुल हक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर 4 नंबर बाउखुंगरी विधानसभा क्षेत्र से बीपीएफ के उम्मीदवार रूपम चंद्र राय तथा परबतझोरा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार डॉ. रेजाउल करीम सरकार का फकीराग्राम ब्लॉक के अंतर्गत पार्टी पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

सभा में उपस्थित नेताओं ने आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बीपीएफ उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाकर पार्टी इस बार भी बेहतर परिणाम हासिल करने में सक्षम होगी।

कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और उत्सव का वातावरण देखने को मिला।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा