home page

बीपीएफ नीत बीटीसी सरकार का एक वर्ष पूरा, महिलारी ने अगले चार वर्षों के विकास की रूपरेखा बताई

 | 
बीपीएफ नीत बीटीसी सरकार का एक वर्ष पूरा, महिलारी ने अगले चार वर्षों के विकास की रूपरेखा बताई




कोकराझाड़ (असम), 05 अक्टूबर (हि.स.)। हग्रामा महिलारी के नेतृत्व वाली बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) पार्टी की बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) सरकार ने सोमवार को अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया। इस अवसर पर बोडोफा नगर स्थित बीटीसी सचिवालय में प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीटीसी के मुख्य कार्यकारी सदस्य हग्रामा महिलारी ने कहा कि प्रशासन के पहले वर्ष के दौरान अगले चार वर्षों में विकास कार्यों और विभिन्न पहलों को आगे बढ़ाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है।

महिलारी ने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल के शेष चार वर्षों के लिए विकास संबंधी प्राथमिकताओं और प्रस्तावित पहलों को लेकर रोडमैप तैयार किया है।

उन्होंने बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन के लोगों से प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि बीपीएफ ने 2025 के बीटीसी चुनाव में 40 में से 28 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार का गठन किया था।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश