पर्वतझोरा में भगवान शिव के विरूद्ध अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
कोकराझार (असम), 04 सितम्बर (हि.स.)। सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म और भगवान शिव के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बामुणीझोरा गांव निवासी धनंजय राभा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर भगवान शिव को लेकर युवक की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाली पोस्ट सामने आई थी। पोस्ट के सामने आने के बाद स्थानीय सनातन धर्मावलंबियों में भारी आक्रोश देखा गया।
इस मामले को लेकर रूपसी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को बंगाईगांव रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया।
वहीं काजीगांव पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

