home page

राष्ट्रीय राजभाषा गौरव पुरस्कारः बंगाईगांव रिफाइनरी तीन श्रेणियों में सम्मानित

 | 
राष्ट्रीय राजभाषा गौरव पुरस्कारः बंगाईगांव रिफाइनरी तीन श्रेणियों में सम्मानित


बंगाईगांव (असम), 03 अक्टूबर (हि.स.)। राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और प्रभावी कार्यान्वयन के क्षेत्र में बंगाईगांव रिफाइनरी ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2026 के राष्ट्रीय राजभाषा गौरव पुरस्कार में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), बंगाईगांव को तीन प्रमुख श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

बंगाईगांव रिफाइनरी द्वारा आज जारी एक बयान में बताया गया है कि टैगोर हॉल, स्कोप कन्वेंशन सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय राजभाषा सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि नरेश बंसल, सांसद (राज्यसभा, देहरादून) ने पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का आयोजन लुकिंग बियोंड, नई दिल्ली के तत्वावधान में किया गया।

बंगाईगांव को सर्वश्रेष्ठ नगर राजभाषा समिति, सर्वश्रेष्ठ नगर राजभाषा समिति अध्यक्ष तथा सर्वश्रेष्ठ नगर राजभाषा समिति सचिव की तीन श्रेणियों में सम्मान प्राप्त हुआ।

बंगाईगांव रिफाइनरी की ओर से नयन कुमार बरुवा, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख तथा अध्यक्ष, नराकास, बंगाईगांव और शरद कुमार, सहायक प्रबंधक (हिंदी एवं सीएसआर) तथा सदस्य सचिव, नराकास, बंगाईगांव ने पुरस्कार ग्रहण किए।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा