home page

बंगाईगांव मेडिकल कॉलेज को मिली औपचारिक मंजूरी, असम का 15वां मेडिकल कॉलेज बना

 | 
बंगाईगांव मेडिकल कॉलेज को मिली औपचारिक मंजूरी, असम का 15वां मेडिकल कॉलेज बना


गुवाहाटी, 22 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 100 एमबीबीएस विद्यार्थियों के नामांकन की अनुमति के साथ बंगाईगांव मेडिकल कॉलेज को औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी है।

इस मंजूरी के साथ बंगाईगांव मेडिकल कॉलेज असम का 15वां मेडिकल कॉलेज बन गया है। वहीं, राज्य में एमबीबीएस सीटों की कुल संख्या बढ़कर 1,925 हो गई है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसे असम को चिकित्सा शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कॉलेज को मंजूरी देने और राज्य को लगातार सहयोग प्रदान करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के प्रति राज्यवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को असम के लिए गौरव का क्षण बताया।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश