home page

सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राजीव भवन में रक्तदान शिविर आयोजित

 | 
सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राजीव भवन में रक्तदान शिविर आयोजित


गुवाहाटी, 31 अक्टूबर (हि.स.)। लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को राजीव भवन में असम प्रदेश सेवा दल की पहल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

सुबह 11 बजे शुरू हुआ यह रक्तदान शिविर दिनभर चलेगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा तथा सेवा दल के अध्यक्ष दीप बायन सहित कांग्रेस के कई नेता उपस्थित रहे।

आयोजकों के अनुसार, दोनों महान नेताओं की स्मृति में इस कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक एवं मानवीय सेवा के उद्देश्य से किया गया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश