home page

रक्तदान के जरिए जूबीन गर्ग को श्रद्धांजलि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

 | 
रक्तदान के जरिए जूबीन गर्ग को श्रद्धांजलि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान


गुवाहाटी, 19 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा और राज्यभर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लोकप्रिय गायक एवं संगीतकार जूबीन गर्ग की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में रक्तदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि जूबीन गर्ग की स्मृति में राज्यभर में आयोजित रक्तदान कार्यक्रमों में करीब 3,800 लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि संगीत जगत में जूबीन गर्ग के योगदान के साथ-साथ मानव सेवा के क्षेत्र में उनके सकारात्मक कार्यों को भी सभी को याद करना चाहिए।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में डॉ. सरमा ने कहा कि शिल्पी दिवस और राभा दिवस जैसे आयोजन भी लोगों ने स्वयं शुरू किए थे। इसी तरह जूबीन गर्ग का स्मृति दिवस भी लोगों ने शुरू किया है और सरकार इसे आगे बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की ओर से जूबीन गर्ग की जयंती और पुण्यतिथि, दोनों अवसरों पर रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल के जरिए दिवंगत कलाकार की स्मृति को जनसेवा से जोड़ा जाएगा।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश