सिडिकेट को लेकर अखिल गोगोई का विरोध महज राजनीतिक नाटक : असम भाजपा
| Jul 9, 2026, 17:36 IST
गुवाहाटी, 09 जुलाई (हि.स.)। असम प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को राइजर दल के अध्यक्ष एवं शिवसागर के विधायक अखिल गोगोई द्वारा सिंडिकेट के मुद्दे पर किए जा रहे विरोध को राजनीतिक नाटक करार दिया।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रवक्ता कमल कुमार मेधी ने कहा कि राज्य में सिंडिकेट पर कार्रवाई होने के कारण अखिल गोगोई की बेचैनी बढ़ गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अखिल गोगोई जनता को गुमराह करने और राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से इस मुद्दे को उठा रहे हैं। मेधी ने उन्हें ब्लैकमेलर बताते हुए उनके विरोध को तथ्यहीन और राजनीतिक स्टंट करार दिया।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

