नगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा की सक्रियता तेज
| Sep 2, 2026, 08:42 IST
नगांव (असम), 02 सितंबर (हि.स.)। नगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
जागीरोड स्थित आवर्त भवन में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक में नगांव लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर तैयारियों और पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। इस बैठक में भाजपा के कई स्थानीय नेता एवं विधायक मौजूद हैं। बैठक में चुनाव से संबंधित सभी पहलुओं पर विचार किए जाने की संभावना है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

