गौरव गोगोई की भाषा पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने साधा निशाना
| Mar 24, 2026, 10:40 IST
गुवाहाटी, 24 मार्च (हि.स.)। असम प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर तीखा हमला करते हुए कहा कि गौरव गोगोई असमिया भाषा ही ठीक से बोलना नहीं जानते, इसलिए उन्हें दूसरों पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए।
बीती रात मीडिया को संबोधित करते हुए सैकिया ने गोगोई की भाषाई क्षमता पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता को असमिया भाषा बोलने में कठिनाई होती है। उन्होंने यह भी कहा कि गोगोई सामान्य असमिया शब्दों और अभिव्यक्तियों का सही ढंग से उपयोग नहीं कर पाते हैं।
असम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और इसी क्रम में भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

