home page

गुवाहाटी में प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा यात्रा पर होगा नुक्कड़ नाटक

 | 
गुवाहाटी में प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा यात्रा पर होगा नुक्कड़ नाटक


गुवाहाटी, 23 सितंबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा गाथा – एक अव्यक्त कहानी’ शीर्षक से तैयार नुक्कड़ नाटक का अंतिम पूर्वाभ्यास प्रदर्शन बुधवार को गुवाहाटी स्थित ज्योति चित्रबन के कलागुरु सभागार में शाम चार बजे आयोजित किया जाएगा।

इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा को प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक से जुड़े कलाकार अंतिम पूर्वाभ्यास का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम में गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र की सांसद बिजुली कलिता मेधी, सांस्कृतिक कार्य मंत्री बिमल बोरा, नुक्कड़ नाटक के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संभाल रहे असम सरकार के मंत्री अश्विनी राय सरकार तथा गुवाहाटी महानगर जिला भाजपा अध्यक्ष तपन दास के उपस्थित रहने की संभावना है।

इसके अलावा असम के कई प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय कलाकारों के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

-----

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश