home page

बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपा की 16 करोड़ रुपये की राहत, मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री वाहनों को दिखाई हरी झंडी

 | 
बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपा की 16 करोड़ रुपये की राहत, मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री वाहनों को दिखाई हरी झंडी


गुवाहाटी, 29 जुलाई (हि.स.)। असम में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 16 करोड़ रुपये की राहत सामग्री उपलब्ध कराई है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को राहत सामग्री लेकर जा रहे वाहनों को प्रदेश भाजपा मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राहत सामग्री में 1.80 लाख मेखला-चादर (महिलाओं के लिए वस्त्र), 1.80 लाख टी-शर्ट तथा 1.50 लाख कंबल शामिल हैं। यह सामग्री मुख्य रूप से शिवसागर और चराईदेव जिलों के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भेजी गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राहत सामग्री का एक हिस्सा गोलाघाट और जोरहाट के बाढ़ प्रभावित लोगों को भी वितरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि बाढ़ प्रभावित जिलों के लोगों को ईएमआई भुगतान में राहत देने की संभावना पर विचार करने के लिए राज्य सरकार बुधवार को बैंकों के साथ बैठक करेगी।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश