तामारहाट में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

 | 

धुबड़ी (असम), 28 मार्च (हि.स.)।गोलकगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तमारहाट में शुक्रवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। वहां 600 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

गोलकगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और असम राज्य ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अश्विनी रॉय सरकार ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में पारदर्शी और स्वच्छ छवि वाले पंचायत सदस्य और भाजपा आंचलिक पंचायत सदस्य और जिला परिषद सदस्य को विजयी करना होगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य पिछड़े क्षेत्रों, पिछड़े समुदायों और गरीब व पिछड़े लोगों का विकास करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / देबजानी पतिकर