home page

मंगलदै में भाजपा की विशाल पदयात्रा, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का दिया नारा

 | 
मंगलदै में भाजपा की विशाल पदयात्रा, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का दिया नारा


मंगलदै (असम), 12 नवंबर (हि.स.)। असम के मंगलदै में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में कई हजार लोगों ने हिस्सा लिया।

मंगलदै शहर के भेवारघाट से शुरू हुई इस पदयात्रा में भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। जुलूस में पार्टी नेताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

इस कार्यक्रम में भाजपा के असम प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया, मंत्री नीलिमा देवी तथा सिपाझार के विधायक डॉ. परमानंद राजबंशी सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ निकाली गई इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। शहर में पदयात्रा को लेकर काफी हलचल देखी गई।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश