home page

टिकट के बदले पैसे लेना कांग्रेस के लिए कोई खबर नहीं : भाजपा विधायक मानव डेका

 | 

शगुवाहाटी, 10 नवंबर (हि.स.)। असम में भाजपा विधायक मानव डेका ने कांग्रेस पर चुनावों में पार्टी का टिकट देने के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा टिकट के बदले पैसे लेना कोई खबर नहीं है, बल्कि कांग्रेस द्वारा बिना पैसे लिए टिकट देना ही वास्तव में खबर होगी।

डेका ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्येक चुनाव में टिकट वितरण के नाम पर पैसे का खेल खेलती है।

उन्होंने स्वायत्त परिषद चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन चुनावों में किसी भी राजनीतिक दल का चुनाव चिह्न नहीं होने के बावजूद कांग्रेस इस तरह की राजनीति कर रही है। भाजपा विधायक ने कांग्रेस की कथित राजनीतिक कार्यशैली की तीखी आलोचना की।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश