home page

विधायक भूपेन बोरा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

 | 
विधायक भूपेन बोरा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन


गुवाहाटी, 05 जुलाई (हि.स.)। पूर्व असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं वर्तमान भाजपा विधायक भूपेन बोरा ने रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा से मुलाकात कर अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में सह-जिला आयुक्त कार्यालय के शिलान्यास की तिथि घोषित करने, 15 आरसीसी पुलों के निर्माण, खेराजखात स्थित लखीमपुर पॉलिटेक्निक के विकास तथा क्षेत्र के तटबंधों को सुदृढ़ करने की मांग की गई।

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूपेन बोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और जनकल्याण के प्रति मुख्यमंत्री का सकारात्मक दृष्टिकोण सराहनीय है।

मुलाकात के दौरान भूपेन बोरा के पुत्र प्रज्ञान और उनके मित्र समृद्ध सिंह ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर अपने स्टार्टअप की अवधारणा और भावी योजनाओं पर चर्चा की।

भूपेन बोरा ने क्षेत्र के विकास के प्रति सहयोग, प्रोत्साहन और समय देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश