असम भाजपा महिला मोर्चा का मशाल जुलूस, 33% महिला आरक्षण पर विपक्ष के विरोध के खिलाफ प्रदर्शन
गुवाहाटी, 28 अप्रैल (हि.स.)। असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलम देवी तथा गुवाहाटी लोकसभा सांसद बिजुली कलिता मेधी के नेतृत्व में आज भाजपा महिला मोर्चा ने लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के मुद्दे पर इंडी गठबंधन द्वारा किए जा रहे विरोध के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला।
यह मशाल जुलूस गुवाहाटी के बेलतला बनगांव फील्ड से प्रारंभ होकर बेलतला बिहू फील्ड तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण के समर्थन में नारे लगाए और विपक्ष के रुख की आलोचना की।
नेताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण एक ऐतिहासिक कदम है और इसका विरोध करना महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी दल राजनीतिक कारणों से इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कर रहे हैं।-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

