भाजपा विधायक दल की बैठक की समय-सारिणी में बदलाव
| May 9, 2026, 08:08 IST
गुवाहाटी, 09 मई, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक के समय में बदलाव किया गया है। पहले यह बैठक 09 मई को आयोजित होने वाली थी, जिसे अब पुनर्निर्धारित किया गया है।
अब भाजपा विधायक दल की बैठक 10 मई को सुबह 09 बजे आयोजित होगी। इसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में औपचारिक रूप से विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

