सिलचर नगर निगम चुनाव में भाजपा नीत एनडीए की बड़ी जीत, 42 में से 38 वार्डों पर कब्जा
| Oct 6, 2026, 19:29 IST
गुवाहाटी, 06 अक्टूबर (हि.स.)। सिलचर नगर निगम (एसएमसी) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शानदार जीत दर्ज की है। गठबंधन ने नगर निगम के कुल 42 वार्डों में से 36 पर जीत हासिल की है। इस बड़ी जीत के बाद पूरे असम में भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है।
चुनाव परिणाम सामने आने के बाद गुवाहाटी के हेंगराबाड़ी स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में जश्न का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की मौजूदगी में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रंग खेलकर तथा आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
एनडीए की यह जीत सिलचर में भाजपा के मजबूत जनाधार के तौर पर देखी जा रही है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

