home page

तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व में बनेगी सरकार : दिलीप सैकिया

 | 
तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व में बनेगी सरकार : दिलीप सैकिया


गुवाहाटी, 18 अप्रैल (हि.स.)। असम प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने विश्वास जताया है कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगा। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन को 90 से कम सीटें नहीं मिलेंगी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर आज जारी एक संदेश में कहा कि 4 मई को घोषित होने वाले परिणाम भाजपा गठबंधन के पक्ष में ऐतिहासिक होंगे। सैकिया ने यह भी संकेत दिया कि सीटों की संख्या ट्रिपल डिजिट तक पहुंच सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने इस संभावित सफलता का श्रेय महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों द्वारा गठबंधन के पक्ष में एकतरफा मतदान को दिया।

उन्होंने कहा कि एनडीए को इस बार ऐतिहासिक जीत मिलने जा रही है और सीटों की संख्या 90 से नीचे नहीं जाएगी, बल्कि 100 के पार भी जा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश