home page

तीसरी बार असम में सरकार बनाएगा भाजपा गठबंधन: दिलीप सैकिया

 | 
तीसरी बार असम में सरकार बनाएगा भाजपा गठबंधन: दिलीप सैकिया


गुवाहाटी, 03 मई (हि.स.)। असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने विधानसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पूर्व आज बड़ा दावा करते हुए कहा है कि राज्य में भाजपा गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि 126 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा गठबंधन 100 से अधिक सीटें हासिल करेगा। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि अकेले भाजपा 80 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी, जो पार्टी के प्रति जनता के भरोसे को दर्शाता है।

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए सैकिया ने कहा कि मतगणना के दिन सुबह करीब 10:30 बजे तक विपक्षी दल सरकार बनाने का दावा करते रहेंगे, लेकिन उसके बाद रुझान पूरी तरह स्पष्ट हो जाएंगे और भाजपा गठबंधन 100 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाता नजर आएगा।

मतगणना से ठीक पहले दिए गए इस बयान को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सभी दल चुनाव परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश