home page

भाजपा कोई पुलिस पार्टी नहीं है: शिवचंद हाथीबरुवा के मामले पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

 | 
भाजपा कोई पुलिस पार्टी नहीं है: शिवचंद हाथीबरुवा के मामले पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया


गुवाहाटी, 24 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शिवचंद हाथीबरुवा से जुड़े मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कोई पुलिस पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके साथ कई लोगों की तस्वीरें हो सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने इस मामले को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा, भाजपा कोई पुलिस पार्टी नहीं है। मेरे साथ बहुत से लोगों की तस्वीरें हो सकती हैं।

मुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया शिवचंद हाथीबरुवा को लेकर उठे सवालों के बीच सामने आई है। उन्होंने अपने बयान में स्पष्ट किया कि उनके साथ किसी व्यक्ति की तस्वीर होने मात्र से उसके साथ किसी विशेष संबंध का निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए।

ज्ञात हो कि बीते दिनों युवा व्यवसायी शिवचंद हाथीबरुवा के आवास पर पुलिस की छापेमारी हुई थी। उन पर सिंडिकेट राज एवं अन्य अवैध कार्यों में लिप्त होने के आरोप लगाए जाते रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस भाजपा पर निशाना साध रही है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश