चुनाव 26: जोनाई में भाजपा प्रत्याशी भुवन पेगू ने तेज किया चुनाव प्रचार, बड़ी जीत का दावा
| Apr 1, 2026, 11:51 IST
धेमाजी (असम), 01 अप्रैल (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जोनाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी भुवन पेगू ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
बुधवार को चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए पेगू ने बड़े अंतर से जीत हासिल करने का विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जो भाजपा के पक्ष में माहौल का संकेत है।
कांग्रेस प्रत्याशी राजू मेधी को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पेगू ने कहा कि इस बार वे भाजपा के सामने कोई बड़ा फैक्टर साबित नहीं हो पाएंगे। उन्होंने दावा किया कि जोनाई में भाजपा की स्थिति मजबूत है।
पेगू ने कहा कि पार्टी का विकास एजेंडा और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ चुनाव में जीत सुनिश्चित करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

