home page

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति कलश यात्रा

 | 
प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति कलश यात्रा


गुवाहाटी, 07 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को देशभर में सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भाजपा के एक महीने तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया।

असम में भी राज्यभर में विभिन्न स्थानों पर सेवा ज्योति कलश यात्रा आयोजित की गई। गुवाहाटी के ज्योति-बिष्णु कला मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया भी मौजूद रहे।

सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सेवा ज्योति कलश यात्रा भी इसी अभियान का प्रमुख हिस्सा है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश