home page

नगांव उपचुनाव को लेकर गौरव गोगोई के दावे पर भाजपा का पलटवार

 | 
नगांव उपचुनाव को लेकर गौरव गोगोई के दावे पर भाजपा का पलटवार


गुवाहाटी, 01 जुलाई (हि.स.)। नगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के दावे पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। गोगोई ने दावा किया था कि कांग्रेस नगांव लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी।

नगांव के पूर्व कांग्रेस सांसद तथा वर्तमान भाजपा विधायक प्रद्युत बरदलै ने कहा कि बार-बार चुनावी हार का सामना करने के बावजूद गौरव गोगोई नगांव जीतने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगांव लोकसभा क्षेत्र की जनता लंबे समय से कांग्रेस के खिलाफ मतदान करती रही है। उनके अनुसार, पहले इस सीट पर अगप और बाद में भाजपा ने जीत हासिल की है।

वहीं, असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने भी गौरव गोगोई के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को समाप्त करने का दावा करने वाले गौरव गोगोई स्वयं जोरहाट विधानसभा चुनाव में 22 हजार वोटों से पराजित हुए थे। उन्होंने कांग्रेस को लेकर गोगोई के दावे को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि यह बयान कांग्रेस की कमजोर होती स्थिति को दर्शाता है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश