home page

90 सीटों के लिए भाजपा ने उम्मीदवार पैनल किया तैयार, 10–12 मार्च तक घोषणा

 | 
90 सीटों के लिए भाजपा ने उम्मीदवार पैनल किया तैयार, 10–12 मार्च तक घोषणा


गुवाहाटी, 05 मार्च (हि.स.)। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लगभग 90 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के पैनल को लगभग अंतिम रूप दे दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि पार्टी की पहली उम्मीदवारों की सूची 10 से 12 मार्च के बीच जारी किए जाने की संभावना है।

उन्होंने यह भी कहा कि शेष सीटों को लेकर सहयोगी दलों असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के साथ जल्द ही चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी बुधवार देर रात भाजपा के प्रदेश मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश