home page

चुनाव 26: ढेकियाजुली में भाजपा की जीत तय, कांग्रेस अप्रासंगिक- अशोक सिंघल

 | 
चुनाव 26: ढेकियाजुली में भाजपा की जीत तय, कांग्रेस अप्रासंगिक- अशोक सिंघल


शोणितपुर (असम), 29 मार्च (हि.स.)। भाजपा उम्मीदवार एवं राज्य के मंत्री अशोक सिंघल ने रविवार को ढेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की जीत का विश्वास जताते हुए कहा कि भाजपा को किसी भी प्रकार का डर नहीं है।

चुनावी अभियान के दौरान समर्थकों को संबोधित करते हुए सिंघल ने कहा कि क्षेत्र में भाजपा की स्थिति मजबूत है और पार्टी निश्चित रूप से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि विकास आधारित नीतियों और जनता से सीधा जुड़ाव ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए सिंघल ने कहा कि असम की राजनीति में कांग्रेस अब अप्रासंगिक हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने जनता का विश्वास खो दिया है और वह भाजपा के सामने कोई गंभीर चुनौती पेश करने की स्थिति में नहीं है।

उन्होंने मतदाताओं से क्षेत्र के निरंतर विकास और स्थिरता के लिए भाजपा का समर्थन जारी रखने की अपील भी की।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश