home page

नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार की घोषणा दो दिनों में: मुख्यमंत्री

 | 
नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार की घोषणा दो दिनों में: मुख्यमंत्री


गुवाहाटी, 08 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कहा कि नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के नाम की घोषणा अगले एक-दो दिनों में कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री आज समन्वय क्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

एक अन्य प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलचर नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची भी बुधवार को जारी करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा कोर कमेटी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन से जुड़े सेवा संकल्प अभियान पर भी चर्चा हुई। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश