काजीरंगा सड़क हादसे के मद्देनजर भाजपा के आज के सभी कार्यक्रम रद्द
| Nov 14, 2026, 11:51 IST
गुवाहाटी, 14 नवंबर (हि.स.)। काजीरंगा के रंगाजान में हुए भीषण सड़क हादसे के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज के अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।
पार्टी ने यह निर्णय हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत और कई अन्य लोगों के घायल होने के बाद लिया है। इस दुखद घटना को देखते हुए भाजपा ने आज के सभी सांगठनिक एवं अन्य कार्यक्रमों को स्थगित करने का फैसला किया है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

