भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने दी असमवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं
गुवाहाटी, 16 अक्टूबर (हि.स.)। असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने शारदीय दुर्गोत्सव के पावन अवसर पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
शुक्रवार को जारी एक बयान में सैकिया ने कामना की कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो। उन्होंने कहा कि बुराई के विनाश और अच्छाई की स्थापना का प्रतीक दुर्गा पूजा समाज में एकता, सद्भाव, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को और अधिक मजबूत करे।
सैकिया ने असम की समृद्ध विरासत, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक सद्भाव के बंधन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समृद्ध असम के निर्माण के संकल्प के साथ सभी लोगों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि मां दुर्गा सभी के जीवन में अपार खुशियां, नई उम्मीदें और सफलता लेकर आएंगी।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

