home page

भाजपा असम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के लिए आयोजित किया राज्यस्तरीय प्रशिक्षण सत्र

 | 
भाजपा असम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के लिए आयोजित किया राज्यस्तरीय प्रशिक्षण सत्र


गुवाहाटी, 31 अगस्त (हि.स.): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सार्वजनिक सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर असम प्रदेश भाजपा ने सोमवार को अटल बिहारी वाजपेयी भवन में राज्यस्तरीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया।

यह एक महीने तक चलने वाला अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक ढांचे और कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा असम प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, उत्तर-पूर्व समन्वयक राजीव बब्बर, असम के कैबिनेट मंत्री रनोज पेगू और प्रदेश महासचिव (संगठन) जीआर रविंद्र राजू मौजूद रहे। प्रदेश महासचिव अनूप बर्मन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया।

बैठक में असम सरकार के कई मंत्री, विधायक, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी तथा विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में अभियान को प्रभावी और व्यापक जनआंदोलन बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

पार्टी नेताओं ने सेवा, समर्पण, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र प्रथम की भावना को अभियान का आधार बनाते हुए इसे जनता के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश