home page

बिश्वनाथ-गोहपुर सड़क के कायाकल्प को मुख्यमंत्री ने बताया प्रगति का प्रतीक

 | 
बिश्वनाथ-गोहपुर सड़क के कायाकल्प को मुख्यमंत्री ने बताया प्रगति का प्रतीक


गुवाहाटी, 13 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को बिश्वनाथ-गोहपुर संपर्क सड़क के बदले हुए स्वरूप को राज्य में विकास और बेहतर सड़क संपर्क का प्रतीक बताया। उन्होंने वर्ष 2014 से पहले इस सड़क की खराब स्थिति को याद करते हुए कहा कि अब परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बिश्वनाथ-गोहपुर सड़क के नए स्वरूप की तस्वीर पेश की। उन्होंने कहा कि सड़क की वर्तमान स्थिति देखकर उन्हें पुराने दिन याद आ गए, जब वर्ष 2014 से पहले सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए गोहपुर जाते समय उन्होंने इस मार्ग की बदहाल स्थिति देखी थी।

उन्होंने कहा कि वे दिन अब पीछे छूट चुके हैं। राज्य की जनता को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

डॉ. सरमा ने भरोसा दिलाया कि असम की डबल इंजन सरकार लोगों को बेहतर सड़क संपर्क और आधुनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के अपने प्रयास जारी रखेगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश