home page

तामुलपुर में हाथियों के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले मंत्री बिश्वजीत दैमारी

 | 
तामुलपुर में हाथियों के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले मंत्री बिश्वजीत दैमारी


- प्रत्येक प्रभावित परिवार को छह लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई

तामुलपुर (असम), 29 अक्टूबर (हि.स.)। असम सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री तथा तामुलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिश्वजीत दैमारी ने गुरुवार को तामुलपुर जिले के एनसी अंगारकाटा, हातिदुबा और नंबर एक पहाड़पुर में जंगली हाथियों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान मंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

असम सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की राहत एवं पुनर्वास शाखा की ओर से मृतकों के आश्रितों को छह-छह लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई। इस आर्थिक सहायता का उद्देश्य हाथियों के हमले में अपनों को खोने वाले परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराना है।

इस मौके पर तामुलपुर की जिला आयुक्त सिमी करण (आईएएस) और वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश