home page

असम के श्रीभूमि में बाइक और चारपहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार की मौत, दो गंभीर

 | 
असम के श्रीभूमि में बाइक और चारपहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार की मौत, दो गंभीर


श्रीभूमि (असम), 3 नवंबर (हि.स.)। असम के श्रीभूमि जिले में सिलचर रोड पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक और एक चारपहिया वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक सुधाम दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश