home page

गुवाहाटी में वाहन चोरों का आतंक, रैपिडो चालक की बाइक लेकर फरार हुआ बदमाश

 | 
गुवाहाटी में वाहन चोरों का आतंक, रैपिडो चालक की बाइक लेकर फरार हुआ बदमाश


गुवाहाटी, 07 नवंबर (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर में वाहन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चोरों के निशाने पर अब रैपिडो चालक भी आ गए हैं। एक शातिर बदमाश ने रैपिडो से यात्रा बुक करने के बहाने चालक की बाइक चोरी कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपित ने मैगज़ीन से जालुकबाड़ी तक जाने के लिए रैपिडो बुक किया था। इसके बाद उसने रैपिडो चालक को मिठाई खिलाई और कथित तौर पर उसे मिठाई में नशीला पदार्थ खिला दिया। चालक के असहाय होने का फायदा उठाकर आरोपित उसकी बाइक लेकर फरार हो गया।

इस घटना के बाद महानगर में दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश