home page

फकीराग्राम नगरपालिका में विदाई समारोह आयोजित

 | 
फकीराग्राम नगरपालिका में विदाई समारोह आयोजित


फकीराग्राम नगरपालिका में विदाई समारोह आयोजित


कोकराझाड़ (असम), 25 अगस्त (हि.स.)।फकीराग्राम नगरपालिका के सभाकक्ष में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगरपालिका की कार्यपालक अधिकारी नवनीता बोड़ो तथा बड़ा बाबू बाबुल धर को औपचारिक रूप से विदाई दी गई।

नगरपालिका के अध्यक्ष सुल्तान आलम ने दोनों विदाई अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल और योगदान की सराहना की। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर नगरपालिका के उपाध्यक्ष प्रणव शर्मा सहित सभी वार्ड पार्षद एवं नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने विदाई ले रहे दोनों अधिकारियों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा