home page

असम की बाढ़ पर भूटान नरेश ने जताई एकजुटता

 | 
असम की बाढ़ पर भूटान नरेश ने जताई एकजुटता


गुवाहाटी, 14 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को हाल की बाढ़ से उबर रहे असम के प्रति समर्थन और एकजुटता जताने के लिए पड़ोसी देश भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि संकट की इस घड़ी में भूटान नरेश की ओर से मिले आत्मीय संदेश और समर्थन से वह भावुक हुए हैं। उन्होंने कहा कि असम और भूटान के संबंध केवल भौगोलिक निकटता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इतिहास से जुड़े और पीढ़ियों की मित्रता से मजबूत हुए हैं।

डॉ. सरमा ने असम की जनता की ओर से भूटान नरेश और वहां के लोगों का कठिन समय में एकजुटता और मित्रता के साथ खड़े रहने के लिए हृदय से आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों के बीच मित्रता और भाईचारे का यह संबंध भविष्य में और मजबूत होगा।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश