home page

जुबीन क्षेत्र में भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि, सामागुरी में जनसभा को करेंगे संबोधित

 | 
जुबीन क्षेत्र में भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि, सामागुरी में जनसभा को करेंगे संबोधित


गुवाहाटी, 21 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने सोमवार सुबह गुवाहाटी के सोनापुर स्थित जुबीन क्षेत्र में दिवंगत कलाकार जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बघेल ने सुबह करीब 11 बजे जुबीन क्षेत्र पहुंचकर दिवंगत कलाकार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई और कांग्रेस के कई विधायक भी मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद बघेल और अन्य कांग्रेस नेता नगांव के लिए रवाना हुए। बघेल आज नगांव के सामागुरी में आयोजित एक विशाल जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे थे।

एआईसीसी महासचिव के स्वागत के लिए सामागुरी से जनसभा स्थल तक रैली भी निकाली गई। जनसभा में सांसद एवं एपीसीसी अध्यक्ष गौरव गोगोई, सांसद रकीबुल हुसैन, उपचुनाव उम्मीदवार शिवामणि बोरा समेत कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश