home page

भूपेन हजारिका स्मृति स्थल का होगा आधुनिकीकरण, समन्वय तीर्थ में बनेंगी नई सुविधाएं

 | 
भूपेन हजारिका स्मृति स्थल का होगा आधुनिकीकरण, समन्वय तीर्थ में बनेंगी नई सुविधाएं


गुवाहाटी, 11 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को जालुकबाड़ी स्थित स्वरसम्राट डॉ. भूपेन हजारिका की समाधि स्थल का निरीक्षण किया और इसके व्यापक आधुनिकीकरण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय की आवश्यकता के अनुरूप डॉ. भूपेन हजारिका का स्मृति सौध विकसित किया जाएगा। समाधि स्थल को इस प्रकार तैयार किया जाएगा कि बाहर से देखते ही यह स्पष्ट हो जाए कि यह स्वरसम्राट डॉ. भूपेन हजारिका की समाधि है।

उन्होंने बताया कि समन्वय तीर्थ में डिजिटल सुविधाएं जोड़ी जाएंगी, एक ओपन एयर थिएटर का निर्माण किया जाएगा तथा समन्वय तीर्थ के संचालन और रखरखाव के लिए एक सरकारी समिति का गठन किया जाएगा।

इसके बाद आज मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी के पलटन बाजार में निर्माणाधीन पुलिस चौकी का भी निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश