डॉ. भूपेन हजारिका के जीवन और आदर्श नवपीढ़ी को समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे: डॉ हितेश बरुवा
गुवाहाटी, 29 नवंबर (हि.स.)। डॉ. भूपेन हजारिका का जीवन और उनके आदर्श नवपीढ़ी को एक नए असम और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में नेतृत्व करने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। डॉ. हितेश बरुवा ने सुधाकंठ की जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम से पहले यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि डॉ. भूपेन हजारिका के जीवन दर्शन, विचारों और आदर्शों में आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने की शक्ति है। उनके विचार युवाओं को समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने तथा एक नए असम और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे।
डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह का समापन रविवार को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर महान संगीतकार और सांस्कृतिक व्यक्तित्व की विरासत को याद किया जा।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

