भूपेन हजारिका जन्मशताब्दी समारोह के समापन में शामिल होने के लिए पोर्टल शुरू
गुवाहाटी, 07 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की नई दिल्ली में आयोजित होने वाले जन्मशताब्दी समारोह के भव्य समापन कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक लोगों के पंजीकरण के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है।
यह भव्य समापन समारोह आगामी 29 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने के इच्छुक लोग sudhakantha.assam.statedatacenter.in पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सफल पंजीकरण के बाद उन्हें ई-निमंत्रण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य महान गायक, संगीतकार और सांस्कृतिक विभूति डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

