home page

दिल्ली में भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह का भव्य समापन, मयुख हजारिका ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

 | 
दिल्ली में भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह का भव्य समापन, मयुख हजारिका ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार


गुवाहाटी, 29 नवंबर (हि.स.)। महान संगीतकार एवं गायक सुधाकंठ डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह का समापन आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भव्य स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए प्रसिद्ध कलाकार मयुख हजारिका ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है।

मयुख हजारिका ने भारत मंडपम में सुधाकंठ की जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने इस आयोजन को भूपेन हजारिका की विरासत, संगीत और सांस्कृतिक योगदान को व्यापक स्तर पर सम्मानित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

डॉ. भूपेन हजारिका की अमर रचनाएं, संगीत और विचार आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं। जन्म शताब्दी समारोह का समापन उनके बहुआयामी व्यक्तित्व एवं सांस्कृतिक योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश