home page

भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समापन समारोह की तैयारियों की असम के मंत्रियों ने दिल्ली में की समीक्षा

 | 
भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समापन समारोह की तैयारियों की असम के मंत्रियों ने दिल्ली में की समीक्षा


गुवाहाटी, 20 नवंबर (हि.स.)। प्रसिद्ध असमिया गायक भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की वर्ष भर चले जन्म शताब्दी के समापन समारोह की तैयारियां नई दिल्ली में चल रही हैं। राज्य के मंत्रियों ने इस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया।

मंत्री डॉ. रानोज पेगू ने राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में आयोजन समिति की एक समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया, जहां शताब्दी समापन समारोह की तैयारियों और योजनाओं पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ असम और पूरे देश के जाने-माने कलाकारों के शामिल होने की उम्मीद है।

बैठक में मंत्री अतुल बोरा, अजंता नेओग, जयंत मल्लबरुवा और डॉ. रनोज पेगू मौजूद थे। बैठक में कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

यह समापन समारोह डॉ. भूपेन हजारिका को एक बड़ी श्रद्धांजलि होगी, जिसमें भारतीय संगीत और संस्कृति में उनके योगदान तथा उनके द्वारा छोड़ी गई विरासत का जश्न मनाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय