गौरव गोगोई ने कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील ठोकी : भूपेन बोरा
गुवाहाटी, 09 अक्टूबर (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तथा भाजपा विधायक भूपेन बोरा ने नगांव लोकसभा उपचुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता, सांसद एवं असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर निशाना साधा है। उन्होंने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त हुए कहा कि गौरव गोगोई ने कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील ठोक दी है।
बोरा की इस टिप्पणी के बाद असम की राजनीति में कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन और पार्टी के नेतृत्व को लेकर चर्चा तेज होने की संभावना है। नगांव लोकसभा उपचुनाव के परिणाम को राज्य में कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।
उपचुनाव के नतीजों के बाद पार्टी के भीतर चुनावी रणनीति और नेतृत्व की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बोरा के बयान को कांग्रेस के प्रदर्शन पर उनकी नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, इस टिप्पणी पर गौरव गोगोई की प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

