नगांव उपचुनाव में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएंगे रकीबुल हुसैन: भूपेन बोरा
गुवाहाटी, 15 सितंबर (हि.स.)। भाजपा विधायक भूपेन बोरा ने नगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर चल रही कथित खींचतान पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि गाैरव गोगोई को अपमानित करने के लिए रकीबुल हुसैन उपचुनाव में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
भूपेन बोरा ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद यदि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व रकीबुल हुसैन के “पंख भी काट दे”, तब भी वह चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ काम करने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के भीतर नेतृत्व और उम्मीदवार को लेकर जारी मतभेदों का असर नगांव उपचुनाव पर पड़ सकता है।
भाजपा विधायक ने कहा कि रकीबुल हुसैन द्वारा कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश पार्टी के लिए चुनौती बन सकती है। उन्होंने दावा किया कि गाैरव गोगोई को लेकर कांग्रेस के अंदर चल रही राजनीतिक खींचतान आने वाले उपचुनाव में खुलकर सामने आ सकती है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

